फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Agra: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 115.5 रुपये सस्ता हो गया, ये हैं आज के रेट

Tue, 01 Nov 2022 11:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम फिर घटे हैं। छह माह में 611 रुपये कीमत कम हो चुकी है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।   
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को 19 किलोग्राम सिलिंडर के दाम में 115.5 रुपये कम हो गए। अब कीमत 1786.5 रुपये हो गए हैं।  घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह सिकरवार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में इस माह भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत 1065.5 रुपये ही है। छह जुलाई 2022 को 50 रुपये दाम बढ़े थे, उसके बाद घटे नहीं।

वहीं, आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है व्यावसायिक सिलिंडर के दाम छह माह से लगातार घट रहे हैं। मई 2022 में कीमत 2397 रुपये थी। छह माह में 611 रुपये कीमत कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें