फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर भी बुक करा सकते हैं गैस सिलिंडर, इस नंबर पर करना होगा मैसेज

Mon, 06 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस सिलिंडर बुकिंग का नंबर व्यस्त बता रहा है या फिर फोन लगने में दिक्कत आ रही है तो व्हाट्सएप पर भी सिलिंडर बुक करा सकते हैं। इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने गैस एजेंसी संचालकों को व्हाट्सएप नंबर के प्रचार के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


आगरा जिले में 107 गैस एजेंसी के 8.43 लाख गैस कनेक्शन हैं। इनकी बुकिंग फोन पर हो रही है। आईओसी ने बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर बुकिंग करा सकते हैं। 

ऑल इडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत आई है कि रिफिल बुकिंग नंबर मिलने में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें मैसेज

ऐसे में इस नंबर पर रजिस्टर मोबाइल नंबर रिफिल टाइप कर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इससे गैस सिलिंडर बुक हो जाएगा। अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो रिफिल हैशटैग के बाद 17 अंकों की एलपीजी आईडी नंबर लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हें। 

आईओसी के मुकेश कुमार ने बताया कि सिलिंडर सप्लाई होने के 15 दिन बाद ही दूसरे सिलिंडर की बुकिंग हो सकेगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में धनराशि आना शुरू हो गया है। 

इस धनराशि को निकालकर लाभार्थी सिलिंडर बुक कराए और हॉकर को गैस की कीमत का भुगतान कर दें। इनको इसी प्रक्रिया से अप्रैल, मई और जून में एक-एक सिलिंडर निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें