फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Booking: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक; तुरंत नोट कर लें

Tue, 17 Mar 2026 05:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

LPG Booking New Missed Call Number: बुकिंग से गैस बुकिंग सर्वर पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल और आईवीआरएस के नए नंबर जारी किए हैं, जिससे आसानी से सिलिंडर बुक कराया जा सके।
 
विज्ञापन
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LPG Booking: सर्वर की दिक्कत के बीच 20 हजार एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोजाना हो रही है। साल में कभी-कभार सिलिंडर लेने वाले 15 हजार बुकिंग से दबाव और बढ़ गया है। इससे सर्वर प्रभावित होने से बुकिंग में दिक्कत आ रही है। बुकिंग के लिए दिक्कत होने पर नए नंबर और जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


 

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के जिले के नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 85 गैस एजेंसी हैं। 13.06 लाख कनेक्शन हैं। अभी रोजाना 19,221 की बुकिंग हो रही है। इसके मुकाबले इनके साथ ही पेंडिंग बुकिंग के मिलाकर रोजाना 19,644 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। पैनिक के चलते पीएनजी धारक और ऐसे परिवार, जिनके दो कनेक्शन हैं।

उनकी ओर से अनावश्यक बुकिंग कराने के चलते सर्वर पर दबाव पड़ रहा है। अतिरिक्त 15 हजार बुकिंग हो रही हैं। एलपीजी और पीएनजी की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोग अनावश्यक बुकिंग करने से बचें। सरकार के नए आदेश के अनुसार पीएनजी और एलपीजी में से एक ही का कनेक्शन मान्य होगा।
विज्ञापन

गैस बुकिंग को ये नंबर और किए जारी:
- मिस्ड कॉल देकर बुकिंग के लिए- 8927225667
- आईवीआरएस 8391990070
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें