फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी और बहन की भाइयों ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी छत पर चला गया। वहां युवती के भाइयों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रेमी जोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात प्रेमी युवती से मिलने के लिए उसके घर की छत पर आ गया। इस बीच वहां युवती के दो भाई भी आ गए। बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख कर दोनों आग बबूला हो गए। बहन और प्रेमी को पकड़ने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की।
युवती के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। वहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती के प्राथमिक उपचार के बाद ताऊ की सुपुदर्गी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें