फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: गर्भवती प्रेमिका से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर दी खौफनाक सजा

Thu, 06 Oct 2022 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आरोपी ने बताया कि युवती ने जब उससे गर्भपात की दवा मांगते हुए बदनामी की बात कही, तो उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद प्रेमिका शारीरिक संबंध बनाने का भी विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के एक गांव निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के समय वह गर्भवती थी। प्रेमी ने इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया, तो प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में आकर प्रेमिका की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात माह से उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके युवती के साथ शारीरिक संबंध भी थे, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद वह नाराज हो गई थी और गर्भपात की दवा मांग रही थी। 

बदनामी के डर से मांग रही थी गर्भपात की गोलियां 

आरोपी ने बताया कि बुधवार को जब उसे पता चला कि वह घर में अकेली है तो वह घर में घुस गया। उसने युवती से नाराजगी की वजह पूछी, तो उसने ने कहा कि वह परिजनों की बदनामी नहीं चाहती है। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। आरोपी ने बताया कि उसने युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विरोध किया तो उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें-  डॉक्टर व बेटे-बेटी की मौत: पिता का फट पड़ा कलेजा बोले-आग लगाकर मार डाला, अस्पताल में आग के बाद का दर्दनाक मंजर

आरोपी भेजा गया जेल 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें