फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रिश्ता ऐसा कि नहीं हो सकती थी शादी, प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 12 Nov 2022 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के पास खेतों मेंज मिले। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
love story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। दोनों को छह माह पहले प्यार हुआ था, लेकिन दोनों के बीच में रिश्ता कुछ ऐसा था कि शादी नहीं हो सकती थी। शनिवार को इस प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाया। दोनों ने एक साथ जहर खा लिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए। प्रेमी जोड़े को जब ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास बेहोश पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवती की मौत हो गई, वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है।

यहां का है मामला 

मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग का है। शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग थाना बाह के तरासों के रहने वाले 21 वर्षीय सहदेव से था। विषाक्त खाए बदहवास हालत में प्रेमी सहदेव ने बताया कि पिछले छह माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती उसकी रिश्तेदार थी, जिसकी वजह से उनकी शादी परिजनों को मंजूर नहीं थी। 

फोन कर बुलाया था प्रेमिका ने

उसने बताया कि शनिवार दोपहर 12:00 बजे लड़की ने फोन कर बुलाया, रेलवे क्रॉसिंग के पास फूलों के खेत में मुलाकात हुई। प्रेमी के मुताबिक दोनों ने कुछ देर बातचीत की उसके बाद विषाक्त का सेवन कर लिया। सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कस्बे के निजी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने युवती को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं युवक का इलाज शमशाबाद कस्बे के दूसरे निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

अभी नहीं मिली कोई शिकायत

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिह ने बताया है कि पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।  शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें