फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर दम तोड़ गई ये प्रेम कहानी

Mon, 15 May 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा में सोमवार को एक प्रेम कहानी का रेलवे ट्रैक पर अंत हो गया। मरने वाले युवक और युवती एक ही मोहल्ले के रहने थे। घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं हुआ और उन्होंने लड़के की शादी कहीं और तय कर दी गई। सोमवार को प्रेमी युगल की लाश गांव किनारे रेलवे ट्रैक के पास मिली है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है लेकिन ऑनरकिलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।  
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव बिरहरू निवासी पुष्पा (20) और भानु गांव में एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंधों का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने घरवालों के सामने शादी की शर्त रख दी।  

हालांकि दोनों की जाति भी एक थी लेकिन एक ही गांव और मोहल्ले के होने के कारण घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। जब युगल ने अधिक दबाव डाला तो लड़के के परिवारीजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। 
विज्ञापन


बताया गया है रविवार को पुष्पा और भानु चुपचाप घर से निकल गए। इसके बाद उनको कोई पता नहीं चला। सोमवार को सुबह दोनों के शव सैंया के गांव सिकन्दरपुर में रेलवे ट्रैक के समीप मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस के अनुसार मामले में आत्महत्या की बात कही जा रही है लेकिन ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें