फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः प्रेम विवाह के बाद होली मनाने घर लौटे प्रेमी युगल पर टूटा ग्रामीणों का कहर

Thu, 12 Mar 2020 02:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

युवती ने आठ माह पूर्व भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
beat demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के बरहन क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आठ माह पूर्व भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। होली पर गांव आने पर ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही युवक के साथ घर से भागकर आठ माह पूर्व शादी कर ली थी। होली पर दोनों घर आ गए। इसकी जानकारी होते ही गांववाले जुट गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की।

दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खजान सिंह, मुनीश,  किताब सिंह, मुन्नालाल,  लाखन सिंह, प्रेमपाल, राकेश आदि 12 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह का कहना है युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दो जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव
नगला पचौरी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में मंगलवार को कहासुनी के दौरान मारपीट और पथराव हो गया। इससे गांव में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना बरहन पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों को थाने ले आई।

थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में पथराव हुआ था। इसमें दोनों पक्ष के 6 लोगों का चालान किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें