फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। एक विवाहिता का पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच अड़ंगा बने पति को ही जान से मारने धमकी दे डाली। मामला थाने पहुंचा तो दोनों की अकल ठिकाने आ गई। दोनों परिवारों ने मामले में प्रेमी को अन्य शहर भेज दिया, तब जाकर मामला समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नंदगांव रोड स्थित एक कॉलोनी में विवाहिता को पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने का फैसला कर लिया। मामले की भनक जब पति को हुई तो उसने युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। उसने महिला के पति को ही बीच में न आने की धमकी दे डाली। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। युवक व परिवार को भी बुलाया। जहां दोनों को समझाया गया। युवक के परिजनों ने पुलिस व विवाहिता के परिजनों को विश्वास दिलाया कि युवक अब हमेशा के लिए ही कोसी से बाहर रहेगा। तब जाकर मामले में राजीनामा हुआ। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें