फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला स्वामी नगर में किराये के मकान में रह रही एक युवती ने सोमवार को एसपी ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने अपनी पहचान छिपा कर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे समुदाय विशेष के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। एसपी ग्रामीण ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां पीड़िता को मंगलवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया, वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।