फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बच्चों की मां से प्यार...उम्र का भी लिहाज न किया, जान देने के लिए बनाया फंदा...रस्सी टूटने से बच गई जान

Sat, 22 Feb 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेकरी में काम करने वाले युवक को गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। वो हर हाल में उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गया। महिला ने इंकार कर दिया, जिससे आहत युवक फंदे पर लटक गया, लेकिन रस्सी टूटने से उसकी जान बच गई। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब महिला मित्र के इंकार पर एक युवक अपने ही घर में फंदे पर झूल गया। रस्सी टूटने से जमीन पर गिरे युवक की जान बच गई। युवक को अचेत हालत में देख उसकी छोटी बहन और मां बेसुध हो गई। युवक को बाह सीएचसी से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन


बाह के एक गांव के युवक की मित्रता बस्ती की शादीशुदा महिला से है। महिला मित्र के दो बच्चे हैं। महिला मित्र के चक्कर में युवक कई रिश्ते ठुकरा चुका है। महिला मित्र ने भी इंकार कर दिया। युवक गुरुग्राम में बेकरी की दुकान पर काम करता है। दो दिन पहले ही घर पर आया था। 

शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब कमरे में उसकी छोटी बहन सो रही थी, युवक गले में रस्सी का फंदा डाल कर झूल गया। रस्सी टूटने से फंदे पर लटका युवक जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। जमीन पर गिरने की आवाज पर जागी बहन की चीख पर पहुंचे परिजन ने आननफानन में युवक को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें