एटा जनपद में एक युवती चार दिन पूर्व थाना सकीट पहुंची थी और परिजनों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा रही थी। युवती ने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी दो चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। समाज के लोगों ने आगे आकर बृहस्पतिवार को युवती का उसके प्रेमी के साथ निकाह करा दिया।
थाना व कस्बा सकीट के मोहल्ला काजी निवासी शानू मोहल्ले की युवती शाहिस्ता से प्रेम करता है। लेकिन दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती ने परिजनों पर भूखा प्यासा रखकर बंधक बनाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
समाज के लोगों ने कराया दोनों का निकाह
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में समाजसेवी शराफत हुसैन उर्फ काले आगे आए और उन्होंने समाज के लोगों को एकत्रित कर अपने आवास गांधी मार्केट पर दोनों का निकाह कराया है। दो परिवारों के बीच पनप नहीं दुश्मनी भी समाप्त हो गई।
निकाह के दौरान जहीर मिया नंबरदार, असलम कुरैशी, बाबू मुल्लाजी, समील कब्बाल, वकील अंसारी, रफीक अंसारी, याकूब अली, नीतू सिंह, चांद मिया कुरैशी, अकील कुरैशी, जीशान कुरैशी, चांदबाबू कुरैशी, आदेश यादव एडवोकेट, इंतजार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
समाज के लोगों ने पनपी दुश्मनी को दूर कराने में अहम भूमिका निभाई है, अब हम दोनों रिश्तेदार हो गए हैं, इस रिश्ते को निभाएंगे। साबुद्दीन-लड़के के पिता।
पहले हमें यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन बाद में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बैठाकर रिश्ते को रिश्तेदारी में बदल दिया है, इसे हम निभाते रहेंगे। मो. अकील, लड़की के पिता।