झाड़ियों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े प्रेमी युगल
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ढढौस पुल के पास नहर कोठी के पीछे एक बाइक को खड़ा देख आसपास के लोगों को शक हुआ। जब कुछ लोग झाड़ियों के अंदर गए तो देखा कि एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में थे। लोगों को देख दोनों सकपका गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बाहर लेकर आए। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह औरेया का रहने वाला है। वहीं युवती क्षेत्र के ही गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई है। वह आज उससे मिलने के लिए आया था। लोगों ने दोनों के परिजन को फोन कर सूचना दी। इसके बाद दोनों छोड़ने की मिन्नत करने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कड़ी हिदायत देते हुए दोनों को वहां से जाने दिया। संवाद