फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल से करें कैलाश मंदिर में महादेव का अभिषेक, मौनी अमावस्या पर आपूर्ति शुरू

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कैलाश मंदिर पहुंचा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महादेव की जटाओं में बंधकर धरती पर अवतरित हुई गंगा मैया के जल से जब कैलाश महादेव मंदिर पर भोले का अभिषेक किया गया तो पूरा मंदिर परिसर हर हर गंगे से गूंज उठा। शुक्रवार से कैलाश महादेव मंदिर के अंदर गंगाजल पाइप लाइन के जरिए पहुंचने लगा, जिससे यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगाजल से कैलाश महादेव का जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेयर नवीन जैन ने आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश के साथ मंदिर में लगे नल को खोलकर गंगाजल आपूर्ति का शुभारंभ किया। एक महीने पहले मेयर ने कैलाश तक पाइप लाइन बिछाने की योजना का शिलान्यास किया था।

शुक्रवार को मंदिर में गंगाजल पहुंचने के बाद विधिवत पूजन के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने कहा कि मौनी अमावस्या जैसे शुभ दिन गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई। यमुना नदी का पानी गंदा होने के कारण जलाभिषेक में समस्या आती थी, लेकिन गंगाजल साफ और स्वच्छ होने से श्रद्धालुओं की आस्था भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर नवीन जैन ने कहा कि गंगाजल की पाइप लाइन मंदिर के पास से निकली है, लेकिन मंदिर में गंगाजल नहीं था। इसलिए हमने एक महीने के अंदर इस योजना को पूरा भी कराया।

इस दौरान आरएसएस विभाग संघचालक हरीशंकर, अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व मंत्री डा. रामबाबू हरित, महंत सोमेश गिरी, जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव, अभियंता अनूप सूद, पार्षद नीरज पाराशर, पार्षद सुषमा जैन, राधा शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें