फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर दन्नाहार बार्डर पर दंपती से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। जवापुर नहर पुल के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर फिरोजाबाद निवासी दंपती से जेवर और नकदी लूट लिए। दंपती मैनपुरी मेें अल्ट्रासाउंड कराने के बाद वापस फिरोजाबाद जा रहे थे। थाना पुलिस द्वारा मामला घिरोर क्षेत्र का बताते हुए वहीं रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव मिठवारा निवासी बबलू कठेरिया की पत्नी सविता भदौरिया की तबियत खराब थी। चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। लॉकडाउन के चलते फिरोजाबाद में सुविधा नहीं थी तो सोमवार की सुबह बबलू पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मैनपुरी आए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जब वह वापस गांव लौट रहे थे, तभी घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवापुर नहर पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को तमंचा दिखाकर रोक लिया और सोने की जंजीर, कुंडल, मोबाइल व छह हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी दंपती के साथ लूट की सूचना मिली थी। घटनास्थल घिरोर क्षेत्र का है। वहीं पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेगराम, प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें