फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुई वारदात, मैक्स पिकअप के चालक से 40 हजार रुपये की लूट

Fri, 07 Feb 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप के चालक से 40 हजार रुपये लूट लिए गए। चालक मथुरा की फल मंडी में केले उतारकर आढ़ती से यह रकम लेकर आगरा लौट रहा था। वारदात को अंजाम सवारी के रूप में बैठे दो लुटेरों ने दिया। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन


आगरा के खंदौली निवासी शकील अहमद केले के व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा की फल मंडी में केले देने के लिए व्यापारी का ड्राइवर इमरान निवासी इस्लाम नगर, एत्माद्दौला (आगरा) मैक्स पिकअप से आया। आढ़ती से 40 हजार रुपये लेकर चालक आगरा लौट रहा था।

राया कट पर दो युवक सवारी के रूप में बैठ गए। थाना महावन के पास किशनपुर पुलिया के पास दोनों युवकों ने ड्राइवर से 40 हजार रुपये लूट लिए। ड्राइवर ने व्यापारी को लूट की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची महावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। व्यापारी ड्राइवर पर ही 40 हजार रुपये हड़पने की आशंका जता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें