फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को लूटकर भाग रहे तीन लुटेरे दबोचे

Sat, 14 Nov 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज पर बरहन क्षेत्र में दंपति से लूटकर भाग रहे तीन बाइक सवार लुटेरों को पचोखरा में ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उनके पास से लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद हो गई है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सहपऊ के गांव नगला सलमा निवासी नीरू यादव अपने पति शीलेंद्र के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11.30 बजे बाइक से मायके टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार जा रही थीं। वे बरहन से आगे निकले ही थे तभी पीछे से डिस्कवर बाइक पर आए तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने मारपीट करते हुए नीरू से सोने की दो चूड़ी, एक मंगलसूत्र, एक जंजीर, पांच अंगूठी और एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पचोखरा की ओर भाग निकले। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया। घेराबंदी करने पर लुटेरों ने तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हर्राय के समीप पकड़ लिया। उन्होंने लुटेरों की जमकर पिटाई की और मौके पर पहुंची पचोखरा पुलिस को सौंप दिया। पचोखरा पुलिस ने उन्हें बरहन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लुटेरों ने अपने नाम आशीष जाटव, कुनाल जाटव निवासी नगला मिर्जा बड़ा थाना रामगढ़ और विपुल जाटव निवासी सम्राट नगर थाना रामगढ़, फीरोजाबाद बताया है। पुलिस ने बताया कि लुटेरोें के पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। नीरू यादव ने थाना बरहन में मामला दर्ज कराया है। वहीं, नगला खरगा फीरोजाबाद निवासी पूरन सिंह अपनी पत्नी सर्वेश के साथ बाइक से गांव नगवाई थाना जलेसर जा रहे थे। बरहन के गांव गढ़ी भंडार और गुतिलासिन के बीच तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट कर कानों के कुंडल, अंगूठी और 5100 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें