फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से लूट: ऑटो से जा रहे थे रेलवे स्टेशन, रास्ते में हो गया बड़ा कांड; बेहोश पड़े मिले

Wed, 05 Jul 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से पहले मारपीट की। फिर नकदी, पर्स, चेन और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद चलते ऑटो से उन्हें फेंककर बदमाश फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में बदमाश एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं। बाइकर्स गैंग व ऑटो गैंग खुलेआम लूट कर रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और व्यापारी सहित तीन लोगाें को लूटा गया। पुलिस से शिकायत की गई। मगर, पुलिस के पास बदमाशों का कोई सुराग नहीं है। यह हाल तब है, जब अधिकारियों से लेकर पुलिस फोर्स तक की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन

यहां का है मामला

नगला पदी निवासी राजीव सक्सेना पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को सोनभद्र जाना था। तड़के ही वे ऑटो में सवार होकर टूंडला रेलवे स्टेशन के लिए निकले। बताया गया है कि आगरा-फिरोजाबाद हाइवे पर भागूपुर पुल के पास इंजीनियर घायल अवस्था में बेहोश पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उन्होंने बतााय कि विभागीय काम से उन्हें सोनभद्र जाना था, जिसके लिए टूंडला से बनारस की ट्रेन सुबह पकड़नी थी। आगरा में रामबाग क्षेत्र से उन्होंने टूंडला के लिए ऑटो किया था, जिसमें पहले से ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे। टूंडला जाते समय भागूपुर के पास ऑटो गैंग के सदस्यों ने उनके साथ वारदात कर दी। 

ये भी पढ़ें -  चीता घर के खंडहरों में मिला तांत्रिक का शव: फतेहपुर सीकरी स्मारक आया था घूमने, लाश की हालत देख कांप गए लोग

वारदात : 1
रामबाग से टूंडला के लिए थे बैठे

विद्या नगर, न्यू आगरा निवासी रोहित सक्सेना (49) लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता हैं। तैनाती सोनभद्र में हैं। मंगलवार शाम को सात बजे सोनभद्र के लिए घर से निकले थे। बेटी ने भगवान टाॅकीज से बस में बैठाया। रात नौ बजे टूंडला से ट्रेन पकड़नी थी। वह रामबाग पर उतर गए। रात 8 बजे ऑटो में बैठ गए। उसमें दो चालक के साथ, एक शख्स पीछे बैठा था। रोहित ने चालक से जल्दी टूंडला छोड़ने के लिए कहा। झरना नाला पर आगे बैठे युवक पीछे आ गए। उन्हें दबोच लिया। लूटपाट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मुंह, पेट और छाती में घूंसे मारे। चालक तेज आवाज में गाना बजाने लगा। टूंडला तक उन्हें पीटते रहे। भीड़ दिखने पर उन्होंने शोर मचाया। इस पर चालक ने ऑटो को पीछे मोड़ दिया। उनसे 15 हजार रुपये, पर्स, बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद हाईवे पर कुबेरपुर के पास चलते ऑटो से धक्का दे दिया। वह राहगीर की मदद से अस्पताल पहुंचे। परिजन को बताया। पीड़ित के भाई मोहित ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  पति और देवर की हरकत: व्हाट्सएप ग्रुप पर भाई ने देखीं शादीशुदा बहन की ऐसी तस्वीरें, शर्म से झुक गईं आंखें

वारदात : 2
दिल्ली से लौटते समय घटना

दूसरी घटना फतेहाबाद निवासी पवन गुप्ता के साथ हुई। वह दिल्ली से घर आ रहे थे। रात 1 बजे वाटरवर्क्स पर बस से उतरने के बाद बिजली घर के लिए ऑटो में बैठ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि यमुना किनारा मार्ग पर ऑटो में सवार बदमाशों ने मारपीट की। मोबाइल, 20 हजार रुपये लूटने के बाद आगरा किले के पास फेंककर भाग गए। उन्होंने 112 नंबर पर काॅल किया। थाना ताजगंज में तहरीर दी।

वारदात : 3
भोगीपुरा के लिए ऑटो पर बैठे

कमला नगर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिढ़ाकुर निवासी लोकेश गुप्ता उनके साले हैं। जनरल स्टोर चलाते हैं। बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लोकेश किनारी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस से अपनी आरडी की रकम के 90 हजार लेकर घर आ रहे थे। ऑटो से भोगीपुरा जाना था। जीआईसी के पास एक युवक ऑटो से उतरा। वह बाइक सवार के साथ बैठकर चला गया। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने अपनी जेब देखी तो कटी हुई थी। उन्होंने भोगीपुरा पुलिस चौकी पर जानकारी दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती का उठा रहे फायदा

एक साल पहले एत्मादपुर में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। युवती को ऑटो में बैठाकर चालक ले गया था। इसके बाद अपने साथियों संग दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। ऑटो गैंग कई बार वारदात कर चुका है। महिलाओं की सोने की चेन तोड़ना, बेहोश कर यात्रियों को लूटना, जेब कटवा देना आम बात है। हाईवे और अन्य मार्ग पर पुलिस की चेकिंग न होने से बदमाश फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें