फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: धार्मिक-पर्यटक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी हुई प्रतीक्षा सूची, जानें कितनी है वेटिंग

Tue, 21 May 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 धार्मिक-पर्यटक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। स्लीपर में भी 100 तक की वेटिंग चल रही है।
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेनें फुल चल रही हैं। सबसे ज्यादा मारामारी धार्मिक और पर्यटक स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में है। स्लीपर में 100 तक की वेटिंग चल रही है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 50 से अधिक समर स्पेशल ट्रेन भी शुरू कर चुका है।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन, ईदगाह स्टेशन से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। गर्मियों की छुट्टी होने के कारण लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य प्रदेशों में घूमने जा रहे हैं। इसके चलते इन स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं।

सबसे ज्यादा झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों में मारामारी है। कमला नगर के विमल गुप्ता ने बताया कि परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान है, लेेकिन ट्रेन में वेटिंग है। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ही जाना चाहते हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 50 से अधिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। धार्मिक और पर्यटन स्थल की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें