फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर लगे आरोप, लोकायुक्त की टीम ने खंगाले दस्तावेज

Sat, 10 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन के एक होटल के बाहर लोकायुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकायुक्त के निर्देश पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम पर महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए एक टीम वृंदावन में आई।
विज्ञापन


टीम में लोकायुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय अपर निजी सचिव अवनीश शर्मा एवं राजस्व अधिकारियों ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। लोकायुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि जो शिकायत की गई है। उन बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट लोकायुक्त को दी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि मधुमंगल शरण ने उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से शिकायत की है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। टीम में एआईजी स्टांप अजय कुमार, सब रजिस्ट्रार मथुरा विजय प्रकाश पांडे, नायब तहसीलदार आरके जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें