फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः हेमामालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे

Fri, 12 Apr 2019 09:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन पर रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह ने चार दिन पहले गांव तरौली में स्वामी बाबा मंदिर क्षेत्र में चुनावी सभा की थी। 
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने अनुमति भी नहीं ली। इस पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता आरडी राम ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया था। 
 
वहीं, उनके जवाब से असंतुष्ट एसडीएम छाता ने रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह के खिलाफ तरौली मंदिर परिसर में बिना अनुमति के चुनावी सभा करने के आरोप और धारा 144 का उल्लंघन करने पर छाता कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा में भाजपा की प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी पर एक स्कूल में चुनाव प्रचार के दौरान डांस का आरोप लगा था। जिसके बाद हेमा मालिनी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें