फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: मैनपुरी में गठबंधन की रैली आज, माया संग मंच साझा कर सकते हैं मुलायम

Fri, 19 Apr 2019 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और मायावती (फाइल)
विज्ञापन
मैनपुरी के रण में गठबंधन की संयुक्त रैली शुक्रवार को होगी। मायावती, अखिलेश यादव, चौधराअजित सिंह के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी इस रैली भी भाग ले सकते हैं। क्रिश्चियन मैदान में होने वाली इस रैली की तैयारियों के लिए सपा, बसपा, रालोद के कार्यकर्ता जुटे हैं। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने नामांकन के बाद मैनपुरी की जनता को संबोधित नहीं किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि मुलायम सिंह चुनाव प्रचार के लिए होने वाली गठबंधन की रैली का हिस्सा नहीं होंगे।

गुरुवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सैफई हवाई पट्टी पर उतरे और वहां से सिविल लाइन इटावा स्थित अपने आवास पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुलायम सिंह मैनपुरी में होने वाली रैली का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद मुलायम की सभा को अखिलेश ने संबोधित किया था। कार्यकर्ता लंबे समय से मुलायम सिंह को सुनना चाहते हैं। सभी को उम्मीद है कि गठबंधन की रैली में मुलायम सिंह पहुंचें। 

मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जीत का स्वाद नहीं चखा है। मुलायम सिंह यादव 1996 में पहली बार सांसद बनकर कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में लगातार जीत दर्ज की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें