फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीमा प्रहरी' पोस्टल बैलेट से चुनेंगे सांसद, मैनपुरी में 5955 सैनिक करेंगे मतदान

Sat, 06 Apr 2019 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टल बैलट प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सांसद चुनने में देश की रक्षा करने वाले हजारों सैनिक भी मतदान करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सैनिकों को पोस्टल बैलेट के लिफाफे भेज दिए गए हैं। अब उन्हें आगे की कार्रवाई पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन


सीमा पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवान सांसद चुनने में अपनी पूरी भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सर्विस वोटर वेबसाइट पर जिले के रहने वाले छह हजार 53 जवानों ने मतदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 

जांच के बाद जो आवेदन सही पाए गए उन्हें पोस्टल बैलेट के लिए लिफाफे भेजे गए हैं। अब ये जवान ऑनलाइन बैलेट पेपर डाउनलोड कर उसमें प्रारूप 13 बी और 13 सी संलग्र कर लिफाफ में रखकर वापस भेजेंगे। इस प्रक्रिया से वे सीमा पर रहते हुए भी अपना मतदान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के मूल निवासी छह हजार 53 जवानों ने मतदान के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन, निर्वाचन कार्यालय में सत्यापन के दौरान कमियों के चलते 98 जवानों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। अब ये जवान चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। 

प्रभारी अधिकारी निर्वाचन प्रेम प्रकाश ने बताया कि जवानों ने जो भी आवेदन किए थे, उनके आवेदन जांचने के बाद उन्हें पोस्टल बैलेट के लिए लिफाफे भेज दिए गए हैं। इन्हीं लिफाफों में रखकर वे पोस्टल बैलेट वापस भेजेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें