भाजपा प्रत्याशी हेमा मालनी को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता
आरडी राम ने कोतवाली व्रन्दावन में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
दो दिन पहले गांव आझई में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने परिषदीय विद्यालय में चुनावी सभा की थी। इस पर जारी किए गए नोटिस के जवाब से असन्तुष्ट सहायक निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी माना और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
इस आदेश पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ बिना
अनुमाति के परिषदीय विद्यालय में चुनावी सभा करने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।