फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी गुड्डू पंडित के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है आरोप

Tue, 09 Apr 2019 07:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।  फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट की तहरीर पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी सीट के गठबंधन प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर आरोप है कि उन्होंने धमकी भरा बयान दिया है। इस चुनाव में उन पर इससे पहले फतेहपुर सीकरी और पिनाहट में केस दर्ज किए जा चुके हैं।

फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट बलवीर सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा ने केंद्रीय कार्यालय रोहता स्थित आरके पैलेस मैरिज होम में पत्रकारों को दिए बयान के अंत में धमकी भरे शब्द बोले। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। बयान की सीडी भी बनाई गई है। इससे पहले गठबंधन प्रत्याशी पर तीन अप्रैल को फतेहपुर सीकरी थाना में वाहन पर हूटर लगाने और अनुमति से अधिक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। छह अप्रैल को पिनाहट थाना में वाहन पर हूटर लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें