फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी से गले मिले माया के 'करीबी', तस्वीर वायरल, चर्चाएं तेज

Thu, 11 Apr 2019 06:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के गले मिलते रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय खासी चर्चाओं में हैं। हाल ही में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपील करने पर सुर्खियां में रहे तो अब भाजपा प्रत्याशी को गले लगाने पर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय गर्मजोशी से गले मिल रहे हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को लेकर खासी चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे भविष्य की तस्वीर बता रहे हैं।

बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को मायावती ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट दी थी। लेकिन, उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद चर्चाएं तेज हुईं कि रामवीर उपाध्याय का परिवार अब भारतीय जनता पार्टी में जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करते बसपा नेता और भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों अलीगढ़ जनपद में हुए एक कार्यक्रम में रामवीर उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने बयान दिया था कि वे कहीं नहीं जाएंगे। बसपा में ही रहेंगे। एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी प्रो.एसपी सिंह बघेल को गले लगाने की तस्वीरें वायरल होने से चर्चाएं तेज हैं। लेकिन, फिलहाल बसपा की तरफ से अभी तस्वीर साफ नहीं है।


Amethi में Gandhi परिवार का mega show, आज Rahul Gandhi का nomination, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें