फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

Wed, 03 Apr 2019 07:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
hema malini - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी और ड्रीम गर्ल हेमामालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के भवन में चुनावी सभा की थी। 
विज्ञापन


मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी की चुनावी सभा बीते मंगलवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई में कराने की अनुमति ली गई थी। लेकिन चुनावी सभा गांव में कराने के स्थान पर गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के प्रांगण में करा दी गई। आरोप है कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभास्थल के मंच पर डांस भी कराया गया। जब भीड़ इकट्ठा हुई तब हेमामालिनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। 

विद्यालय संचालन के समय में चुनावी सभा का संज्ञान लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता आरडी राम ने सांसद हेमामालिनी और चुनावी सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमामालिनी को 24 घंटे के दौरान देना होगा। रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें