फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: आगरा के कोठी मीना बाजार में इस तारीख को आ रहीं मायावती, उनसे पहले आएंगे आकाश

Sun, 07 Apr 2024 07:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में  चक्कीपाट बुद्ध विहार पर बसपा कॉर्डिनेटर आकाश आनंद की सभा होगी। वे 11 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। इसके बाद चार मई को बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा आएंगी। उनकी जनसभा कोठी मीना बाजार में होगी।

 
विज्ञापन
मायावती व आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लोकसभा चुनाव में अभी तक गली मुहल्लों में जनसंपर्क कर रही बसपा अगले सप्ताह से सभा और रैली करेगी। नामांकन शुरू होने से एक दिन पहले बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद चक्कीपाट के बुद्ध विहार पर चुनावी सभा करेंगे, वहीं चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले बसपा अध्यक्ष मायावती कोठी मीना बाजार मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करने आएंगी।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी अब तक आगरा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जबकि तीन चुनावों से उसका वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। इस बार पार्टी युवाओं को लुभाने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की सभा कराएगी। 11 अप्रैल को चक्कीपाट स्थित बुद्ध विहार पर सभा होगी, जिसमें वह आगरा लोकसभा सीट की प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

4 मई को आगरा और सीकरी लोकसभा की रैली
बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल को बुद्ध विहार में होने वाली सभा के लिए अनुमति मिल गई है, जबकि चार मई को बसपा अध्यक्ष की रैली के लिए अनुमति मांगी गई है। कोठी मीना बाजार मैदान पर चार मई को बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली होगी, जो आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए होगी। आगरा में मतदान 7 मई को होगा, जिस वजह से 5 मई को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उससे एक दिन पहले ही बसपा अध्यक्ष रैली करेंगी। अभी तक हर चुनाव में बसपा अध्यक्ष प्रचार खत्म होने से पहले ही रैली करती रही हैं। बसपा ने बूथ स्तर पर बैठकें कर दोनों कार्यक्रमों के लिए भीड़ जुटाने की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें