मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान योगीराज की धरती पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। ठाकुर जी से आशीर्वाद मांगेंगे।
इसके बाद मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यूं तो विकास के कई मुद्दों को भी वो जनता के सामने रखेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि मथुरा की सभा से पूरे प्रदेश के लिए हिंदुत्व के मुद्दे को धार देंगे।
मुख्यमंत्री योगी चुनावी सभा में मथुरा और वृंदावन के साथ गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, नंदगांव और बलदेव में हुए विकास कार्य तो गिनाएंगे ही, सरकार ने यहां होने वाले आयोजनों को किस तरह से बड़ा स्वरूप दिया है इस बारे में भी जनता को बताया जाएगा।