फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: फिरोजाबाद में मतदान कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 'तीसरी आंख' से निगरानी

Mon, 22 Apr 2019 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मतदान के लिए फिरोजाबाद आए सुरक्षाबल के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में 23 अप्रैल को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले को 16 जोन एवं 186 सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस एवं प्रशासन अफसरों को तैनात किया है। पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन टीमों के साथ डायल 100 की भी टीम सक्रिय रहेगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में 1266 मतदान केंद्र के 2040 बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से लोकसभा चुनाव कराने को व्यापक पुलिस प्रबंध किए। सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। शाम छह बजे तक जो कतार में लगेगा उसे वोट डालने का अधिकार होगा। 

10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, होमगार्ड साथ 27 कंपनी सीपीएमएफ एवं पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी को तैनात किया है। प्रत्येक थाने स्तर पर थाने की गाड़ी के साथ क्यूआरटी, सीपीएमएफ की क्यूआरटी, डायल 100 के साथ जिले में 155 कलस्टर की मोबाइल टीमें सक्रिय रहेंगी। 16 जोनल एवं 186 सेक्टरों के मजिस्ट्रेट अलग से तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की खामी दूर करने को हर विधानसभा में तीन-तीन इंजीनियरों की टीम रहेगी। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास ईवीएम, वीवीपैट व बैलट यूनिट रहेगी। वहीं, सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि कांच का शहर होने के कारण सुबह हर बूथ पर एक कांची प्रथम वोटर का स्वागत करेगी। यह व्यवस्था जिले के सभी 2040 बूथों पर की गई है।

अपने वाहन से परिवार सहित वोट डालने जा सकेंगे

प्रेस वार्ता में डीएम, एसएसपी और सीडीओ
मतदान वाले दिन आप परिवार के साथ अपने वाहन से वोट डालने बूथ पर जा रहे हैं तो कोई रोकेगा नहीं। बूथ से 100 मीटर दूर वाहन को खड़ा करना होगा। मतदान डालने के बाद सीधे घर जाएं। यदि एक वाहन से कई बार वोट ढोए जाने का काम करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। 

हर बूथ पर तीसरी आंख करेगी निगरानी 
डीएम ने बताया प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसे सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया है। बूथों पर किसी भी प्रकार की हरकत करने वालों का चिह्नांकन करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

251 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग 
मतदान वाले दिन जिले के 251 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। टूंडला में 43, जसराना में 46, फिरोजाबाद में 41 व शिकोहाबाद के 40 एव सिरसागंज के 81 बूथ हैं।

183 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात होंगे 

पुलिस लाइन में पुलिस ब्रीफिंग के दौरान मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला
जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सघन निगरानी को 183 माइक्रोआब्जर्वर तैनात रहेंगे। सीधे प्रेक्षक को बूथ के घटनाक्रम की रिपोर्ट देंगे। टूंडला में 64 व जसराना में 40, फिरोजाबाद में 29, शिकोहाबाद में 20, सिरसा गंज में 30 रहेंगे। 

179 स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात 
मतदान केंद्रों की सीधे रिपोर्ट देने को टूंडला में 60, जसराना में 41, फिरोजाबाद में 24, शिकोहाबाद में 24, सिरसागंज में 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। 

150 वीडियो एवं ड्रोन कैमरा लगेंगे 
डीएम ने बताया कि जिले में 150 वीडियो कैमरों को लगाया जाएगा। टूंडला में 30, जसराना में 33 एवं फिरोजाबाद में 31, शिकोहाबाद में 29, सिरसागंज में 27 के करीब वीडियो कैमरा लगेंगे। इसके साथ ड्रोन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। 

किसी मतदान केंद्र के अंदर किसी पार्टी के प्रत्याशी, पोलिंग एजेंट या फिर कोई अन्य पार्टी का झंडा, वैनर के साथ गमछा एवं कपड़ों आदि को पहनकर मतदान केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। यदि यहां कोई जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

सोमवार एवं मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक प्लान 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि सोमवार को पोलिंग टीमों के रवाना किए जाने के कारण आगरा से आने वाले वाहनों को उसायनी बाईपास से मक्खनपुर पर निकाला जाएगा तथा मक्खनपुर से भारी वाहन उसायनी को निकालेंगे। 

23 अप्रैल को शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक इटावा की ओर से आने वाले भारी वाहन, इटावा सीमा व आगरा से आने वाले भारी वाहनों को आगरा में रोका जाएगा। ताकि ईवीएम को जमा कराने के दौरान दिक्कत नहीं हो। 

बैरियरों पर होगी सघन चेकिंग  
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि मतदान वाले दिन सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग होगी। गैर जनपदों की सीमा वाले 32 एवं जिले के अंदर स्थापित 50 बैरियरों पर सघन रूप से चेकिंग होगी। 

प्रेस के वाहन नहीं रोंके जाएंगे 
एसएसपी ने बताया कि चुनाव कवरेज के लिए जिन लोगों को परिचयपत्र जारी किए गए हैं उनके वाहनों को नहीं रोका जाएगा। मतदान वाले दिन यह व्यवस्था जिले के सभी बैरियरों पर रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें