गठबंधन की रैली को संबोधित करते आकाश आनंद
चुनाव आयोग की पाबंदी के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती तो आगरा में गठबंधन की रैली संबोधित नहीं कर सकीं, लेकिन उनके भतीजे आकाश आनंद ने बुआ के लिए पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए जन समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
गठबंधन की रैली में माया की जगह उनके भतीजे आकाश आनंद आए। आकाश ने राजनीतिक पारी में पहली बार रैली को संबोधित किया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक गठबंधन की कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। इसी रैली पर काफी कुछ दारोमदार माना जा रहा है।
आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। मायावती पहले ही सार्वजनिक मंच से आकाश आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने के संकेत दे चुकी थीं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में मंगलवार को आकाश आनंद ने पहली रैली को संबोधित किया।