फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कई नेताओं से छिन सकते हैं गनर, समीक्षा करने में जुटी पुलिस

Mon, 11 Mar 2019 03:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने गनर की फाइल की पड़ताल शुरू कर दी है। जिले में 50 लोगों के पास गनर हैं। इनमें सांसद, विधायक, भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र के नेता और अन्य लोग हैं। 
विज्ञापन


कुछ लोगों को जान के खतरे के कारण और मुकदमे में गवाही होने के कारण सुरक्षा मिली है। पुलिस सभी की समीक्षा कर रही है। यह देखा जा रहा है कि आचार संहिता में किस किस के पास गनर रह सकता है और किस किसके नहीं?

शस्त्र लाइसेंस के लिए बढ़ गया इंतजार 

आगरा जिले में छह हजार लोगों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इनमें से अभी तक एक का भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया। अब आचार संहिता लग गई है। नए लाइसेंस नहीं बनेंगे। इन छह हजार लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


कई लोग तो तमाम प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। इनकी फाइल डीएम ऑफिस में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि लोगों ने लाइसेंस के लिए विधायक, मंत्री और गृह मंत्रालय तक से सिफारिशें कराई हैं ।इसके  बावजूद लाइसेंस अभी तक नहीं बन पाए थे।
विज्ञापन

लाइसेंसी असलाह जमा कराने होंगे

पुलिस ने उन लोगों को फोन करना शुरू कर दिया है जिनके पास लाइसेंसी असलाह हैं। जिले में ऐसे लोगों की संख्या लगभग 14 हजार है। सभी को अपने असलाह शस्त्र विक्रेता के यहां या फिर थाने पर जमा कराने होंगे। पुलिस यह भी चेक करेगी कि किसने कितने कारतूस इस्तेमाल किए हैं। उनका पूरा हिसाब लिया जाएगा। कारतूसों के कितने खोखे जमा किए हैं। यह भी देखा जाएगा।

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि चुनाव के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। जिन क्षेत्रों में पहले झगड़े हुए हैं, जो पोलिंग स्टेशन दूरस्थ क्षेत्र में, उन्हें देखा जा रहा है। जिन लोगों से चुनाव प्रभावित होने का खतरा है, उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें