थाना रसूलपुर के हनुमान रोड पर सोमवार शाम पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस में बिजली की तार गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान बस की छत पर रखा सामान जल गया।
फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टी की रवानगी की गई थी। नगर के पोलिंग टीम कस्तूरबा गांधी स्कूल एवं अग्रसेन स्कूल में पोलिंग टीम को उतारने के बाद मोहल्ला दुली की ओर जा रही थी। इसी दौरान हनुमान रोड पर नीचे झूल रहा बिजली का तार टूट गया।
तार से निकली चिंगारी से बस की छत में रखे सामान में आग लग गई। आग लगने एवं तार के टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। जानकारी होते ही मतदान कार्मिक बस की छत पर चढ़ गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बाद में पोलिंग टीम पैदल ही पैदल ब्राह्मण धर्मशाला पहुंच गई। इस दौरान किसी के कोई चोट नहीं आई है। टीम में ही शामिल रामनरेश का कहना है कि जाम लगने केकारण कुछ दुकानदारों ने जल्दबाजी में बस को आगे बढ़वा दिया था। इसी कारण आग लग गई थी।