फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का चुनाव कराने जा रही पोलिंग पार्टी की बस पर बिजली का तार गिरा, कर्मचारियों का सामान जला

Mon, 22 Apr 2019 09:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बस पर गिरे तार के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रसूलपुर के हनुमान रोड पर सोमवार शाम पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस में बिजली की तार गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान बस की छत पर रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

 
फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टी की रवानगी की गई थी। नगर के पोलिंग टीम कस्तूरबा गांधी स्कूल एवं अग्रसेन स्कूल में पोलिंग टीम को उतारने के बाद मोहल्ला दुली की ओर जा रही थी। इसी दौरान हनुमान रोड पर नीचे झूल रहा बिजली का तार टूट गया।

तार से निकली चिंगारी से बस की छत में रखे सामान में आग लग गई। आग लगने एवं तार के टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। जानकारी होते ही मतदान कार्मिक बस की छत पर चढ़ गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बाद में पोलिंग टीम पैदल ही पैदल ब्राह्मण धर्मशाला पहुंच गई। इस दौरान किसी के कोई चोट नहीं आई है। टीम में ही शामिल रामनरेश का कहना है कि जाम लगने केकारण कुछ दुकानदारों ने जल्दबाजी में बस को आगे बढ़वा दिया था। इसी कारण आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें