फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: मतगणना का प्रशिक्षण को लेकर आगरा में जुटे 45 जिलों के आला अफसर

Fri, 10 May 2019 01:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आज प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का जमावड़ा है। मतगणना को लेकर प्रदेश के 10 मंडलों के मंडलायुक्त और 45 जिलों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हो रही है। यह बैठक उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ले रहे हैं। इसमें चुनाव आयोग के सचिव एसबी जोशी भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


बैठक के बाद उप निर्वाचन आयुक्त मतगणना स्थल फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति का निरीक्षण भी करेंगे। जिन जिलों में मतदान संपन्न हो चुका है, उन जिलों में मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। 

कमिश्नरी सभागार में हो रही बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा सहित सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, कानपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त और इनके अंतर्गत आने वाले 45 जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मौजूद हैं
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें