फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मतदान के दौरान बवाल: भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुए पथराव में दो लोग घायल; मची भगदड़

Tue, 07 May 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सुबह से चल रहे शांतिपूर्ण मतदान के बीच किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि विवाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के बेटे के आने के बाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन
मैनपुरी में मतदान के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन


देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर उपदेश खलीफा के पुत्र पवन सिंह चौहान भी साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें