फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला, अफसरों को सौंपी जिम्मदारी

Thu, 07 Mar 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
lok sabha election 2019
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर एटा जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए जिले को 12 जोन में बांटा है। हर जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में प्रशासन ने एटा, अलीगंज, मारहरा और जलेसर विस क्षेत्र में तीन-तीन जोन बनाए हैं। हर जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मा सौंपा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान हर गतिविधि पर पूरी नजर रखेंगे।

चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में 137 सेक्टर बनाए हैं। जिनमें मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके तहत अलीगंज क्षेत्र में 40, एटा क्षेत्र में 30, मारहरा क्षेत्र में 32 और जलेसर क्षेत्र में 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील है अलीगंज

चुनावों को लेकर एटा जिला निवार्चन आयोग की दृष्टि में अहम भूमिका रखता है। बीते चुनावों के दौरान हुए घटनाक्रमों को देखते हुए आयोग जिले को संवेदनशील जिला मानता है। वहीं जिले का अलीगंज क्षेत्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया जाता है।

जिला प्रशासन जल्द ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शुरू कराने की तैयारी में है। साथ ही हर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने साफ कर दिया है कि चुनावी कार्य में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जल्द ही इनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। चुनाव कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें