फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! राजस्थान से आगरा बढ़ रहा टिड्डी दल, किसानों के लिए जारी हुआ हेल्प लाइन नंबर

Thu, 21 May 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लखनऊ का हेल्प लाइन नंबर 0522-2732063 जारी
 
विज्ञापन
टिड्डा - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से टिड्डी दल के रूप में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नया खतरा आगरा की ओर बढ़ रहा है। पूरा जनपद इससे प्रभावित होगा। अभी ये 170 किमी दूर दौसा में है। इससे पहले ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए इनसे निपटने के लिए कृषि विभाग को तैयारियों के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुधवार को टिड्डी दल राजस्थान बॉर्डर से होते हुए दौसा तक पहुंच गया है। जिले में इसके आक्रमण की संभावना को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में ट्रैक्टर स्प्रेयर व कीटनाशक की व्यवस्था करने के आदेश कृषि विभाग दिए हैं। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि कृषि विभाग के सभी कार्यक्रम रद्द करते हुए सभी कर्मचारी व अधिकारी इसके नियंत्रण के लिए कार्यस्थलों पर मौजूद रहेंगे।

गांव-गांव तैयार हो रही ट्रैक्टर सूची
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डी दल से निपटने के लिए गांव-गांव ट्रैक्टर की सूची तैयार होगी। सभी कृषि कर्मचारी न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत व प्रगतिशील किसानों से इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


फसल कर देता है चौपट
टिड्डी दल राजस्थान के दौसा तक आ गया है, ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दवा का छिड़काव कराने के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। अभी खेतों में बाजरा, मूंग की दाल, तरबूज समेत हरी सब्जी की फसल हैं। टिड्डी दल हरी पत्ती वाली सभी फसलों को कुछ ही घंटों में चटकर नष्ट कर देता है। इनकी रफ्तार 100 से 150 किमी प्रति घंटे की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें