फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सदर की तीन दुकानों के आधी रात को तोड़ दिए ताले, लाखों के माल साफ; सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Thu, 10 Jul 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर में तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया गया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की गई है।

 
विज्ञापन
दुकान से चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह स्थानीय निवासियों ने दुकानदारों को जानकारी दी। चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है। घटना से दुकानदाराें में आक्रोश है। उन्होंने गश्त की मांग की है।
विज्ञापन


स्वामी धाम चौराहा, रोहता पर ककुआ, मलपुरा निवासी विजय चाहर की मोबाइल, अयोध्या कुंज निवासी हिमांशु फौजदार की साड़ी और मलपुरा निवासी बच्चू सिंह की हलवाई की दुकान है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानों के ताले टूटे देखे। इस पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। दुकानों के शटर उठे थे। मोबाइल की दुकान से चोर 16 हजार रुपये, मोबाइल, कंप्यूटर एवं एसेसरीज चोरी करके ले गए।


हलवाई की दुकान से दो गैस सिलेंडर और साड़ी की दुकान से 10 हजार रुपये और 10 साड़ी सहित कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने पर पता चला कि रात करीब 1 बजे दो चोर आए थे। एक युवक लोहे ही रॉड से ताला तोड़ता है। कुछ देर बाद दूसरा आ जाता है। दोनों शटर उठाकर सामान निकालने के बाद एक-एक करके फरार हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन


तीन दुकानों में चोरी से दुकानदारों में आक्रोश
तीन दुकानों में एक साथ चोरी हो जाने से दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दुकान वाले रोड से 24 घंटे लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुलिस से गश्त करने की कई बार मांग की मगर कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस गश्त पर होती को चोरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें