फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूलों के ताले, शिक्षक निपटाएंगे काम -

Tue, 25 Jun 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 37 दिन के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों के ताले खुल जाएंगे, लेकिन इनमें पढ़ाई शुरू नहीं होगी। शिक्षक स्कूलों की सफाई सहित अन्य कार्य निपटाएंगे। छात्र 28 जून से स्कूल पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। 19 मई से 17 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए, लेकिन लपट भरे मौसम को देखते हुए अवकाश को बढ़ा दिया गया। शिक्षकों को 25 जून से स्कूलों में बुलाया गया जबकि बच्चों के 27 जून तक अवकाश बढ़ा दिए गए। अब ये अवकाश समाप्त होने की ओर हैं। मंगलवार से शिक्षक स्कूलों में पहुंचेंगे। 27 जून तक स्कूलों की सफाई के साथ अन्य कार्य निपटाए जाएंगे।
छात्र-छात्राएं 28 जून से सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक स्कूल में शिक्षण कार्य करेंगे। 30 जून तक स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों के नामांकन संबंधी कार्य किए जाएंगे। 1 जुलाई से स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मी 25 जून से स्कूल पहुंचकर प्रशासकीय दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। 28 जून से बच्चे स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें