फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 73 करोड़ की लागत से पचलाना मार्ग की बदलेगी सूरत, होगा चौड़ीकरण

Tue, 25 Jun 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। 73 करोड़ की लागत से इस मार्ग की सूरत बदली जाएगी। इस मार्ग को सिंगल रोड से टू लेन रोड में बदला जाएगा। सदर विधायक के पत्र के बाद लोकनिर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और बजट मिलते ही इस पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पचलाना मार्ग जिले को बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि जनपदों को जोड़ता है। जिले की सीमा में यह मार्ग कासगंज से इस्माइलपुर तक सिंगल रोड बना हुआ है। यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर 200 से अधिक गांव लगते हैं, जिससे इन ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कते रहती है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा। इस पत्र के बाद लोकनिर्माण विभाग ने जिले की सीमा में लगने वाले 24.400 किमी मार्ग के चौडीकरण का प्रस्ताव तैयार किया। इस मार्ग के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण पर 73 करोड 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। अलीगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी ने इसका प्रस्ताव तैयार करके लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के पास भेजा है।

उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
कासगंज। मार्ग पर औद्योगिक आस्थान बना हुआ है। लेकिन मार्ग के जर्जर होने एवं सिंगल रूट होने से वाहनों के आवागमन में दिक्कतें रहती हैं, जिससे उद्योग धंधे प्रभावित रहते हैं। मार्ग के चौड़ा हो जाने के बाद उद्योगों को बढ़ावा मिलने की संभावना मिल जाएगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
मार्ग से होकर बढी संख्या में श्रद्धालु कर्णवास वेलोन माता के दर्शन को जाते हैं। इसके अलावा सांकरा, नरौरा, कलकत्ती गंगा घाटाें के लिए गंगा स्नान को भी आवागम करते हैं। मार्ग के जर्जर होने से इन श्रद्धालुओं को काफी समस्या रहती है। मार्ग चौडा हो जाने पर इनका आवागमन सुगम हो जाएगा।


विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा पत्र
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 73 करोड 20 लाख का प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है। मार्ग निर्माण के लिए स्वयं भी मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र सौंपा है, जिससे निर्माण शीघ्र हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें