फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राइंडर से काटे चार मंदिरों के ताले और जंजीरें, दो दर्जन घंटे चोरी

Fri, 03 Jul 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। चोरों की टोली बुधवार रात ग्राइंडर से चार मंदिरों के ताले और जंजीरें काटकर करीब दो दर्जन पीतल एवं अन्य धातुओं के घंटे चोरी कर ले गई। संतोष नगर स्थित हनुमान तिराहा पर बने हनुमान मंदिर, भोले बाबा का दरबार, माता मैया मंदिर और शनिदेव मंदिर से करीब 22 घंटे चोरी किए गए। घटना की तहरीर पूर्व सभासद अशोक मित्तल डिडवानिया ने थाना पुलिस को दी है। कस्बे में वारदात के बाद चोरों की टोली ने गांव दूरा स्थित महर्षि दुर्वासा की तपस्थली के दुर्गा माता मंदिर को भी निशाना बनाया। यहां से भी 10 हजार रुपये कीमत का घंटा चोरी कर लिया गया। मंदिरों में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। पुरुषार्थ सेवा संगठन के जिग्नेश कहरवार, विपिन अग्रवाल, सत्य सनातन संघ, अखंड भारत परशुराम सेना और दुर्वासा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने वारदातों के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें