आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह व विधायक पक्षालिका सिंह के साथ दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोग नामजद किए हैं, जबकि 30-35 लोग अज्ञात में हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की जा रही है।
पुलिस ने पडुआपुरा निवासी उदयवीर, गौरव, रामबृज, रजत, ब्रजेश सिंह को नामजद किया है। ये लोग विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के साथ पीड़ित से मिलने के लिए गए थे। तभी कुछ लोगों ने पूर्व मंत्री का वीडियो बना लिया था।
इन लोगों ने इसका विरोध किया था। इस पर बवाल हो गया था। पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। उधर, दुष्कर्म के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है। तीन आरोपी अज्ञात में हैं। उनके नाम भी पुलिस ने नहीं खोले हैं।