लॉकडाउन में गैस सिलिंडर की बुकिंग 40 फीसदी तक बढ़ गई है। हॉकर इनकी सप्लाई के लिए ओवरटाइम कर दिन-रात लगे हुए हैं। गैस सिलिंडर का भंडारण होने की आशंका पर नियम बनाया गया है कि अब सप्लाई के बाद 15 दिन बाद ही बुकिंग हो सकेगी।
आगरा जिले में 107 गैस एजेंसी हैं, इनसे 8.44 लाख कनेक्शन हैं। औसतन रोजाना इन गैस एजेंसी पर 32-35 हजार बुकिंग होती थी। लॉकडाउन होने के बाद से बुकिंग 40 फीसदी तक बढ़ गई है।
हाल यह है कि लोग सिलिंडर की सप्लाई आने के दूसरे दिन ही नए सिलिंडर के लिए बुकिंग कर रहे हैं। इसके चलते अब 50-55 हजार बुकिंग रोज हो रही है।