फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: फिरोजाबाद में प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, अग्रिम आदेश तक बाजार बंद

Fri, 17 Apr 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हॉटस्पाट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में प्रशासन ने शुक्रवार से सख्ती बढ़ा दी है। अग्रिम आदेशों तक बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ दूध, दवा और फल-सब्जी की आपूर्ति होगी। राशन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


सुहाग नगरी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात को बाजार को अग्रिम आदेशों तक बंद करने का एलान करा दिया। बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की टीमें शुक्रवार तड़के चार बजे से बाजारों में सक्रिय हो गई। 

थाना दक्षिण के पास लगने वाली मंडी, बजरिया की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया। पुलिस की सख्ती के कारण न आढ़त के फड़ लगे और न ही दुकानें खुलीं। सदर बाजार, घंटाघर, सिनेमा का चौराहा, सुभाष तिराहा, नालबंद चौराहे पर लगे बैरियरों पर भी फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया पैदल मार्च

डीएम और एसएसपी ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और सचिंद्र पटेल ने फोर्स के साथ सिनेमा चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक पैदल मार्च किया। हॉटस्पाट क्षेत्र में पुलिस जवानों को हिदायत दी गई है कि कोई प्रवेश नहीं करने पाए। नगला बरी चौराहे पर हाइवेर जाने वाले वाहनों की चेकिंग करार्ई। 

ड्रोन कैमरे से देखी हॉटस्पॉट क्षेत्र की स्थिति 

एसएसपी ने एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को बुलाकर ड्रोन कैमरा की टीम को मौके पर बुला लिया। उन्होंने कैमरे के माध्यम से हॉटस्पाट वाले क्षेत्र होली वाली भट्टी, हाजीपुरा क्षेत्र, हुसैनी के साथ गालिबनगर, राही नगर क्षेत्र की गलियों की स्थिति देखी। 
 
विज्ञापन

इन चीजों की आपूर्ति को छूट

- दवा की दुकानें खुली रहेंगी। इसके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। 
- दूधिया दूध लाकर घर-घर सप्लाई करेंगे। दूध की दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानदार घर-घर सप्लाई करा सकते हैं। 
- राशन की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसकी होम डिलीवरी होगी। 
- कोटला रोड नवीन मंडी स्थल पर किसान सब्जी बिक्री को ला सकेंगे। किसानों को नहीं रोका जाएगा,ठेल वाले सुबह खरीदारी करके मोहल्लो में जाएं। 

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद का बाजार अग्रिम आदेशों तक नहीं खुलेगा। दूध की आपूर्ति घर-घर हो सकेगी। दवा की दुकानें खुली रहेंगी व अन्य दुकानदार जो अधिकृत हैं वो होम डिलीवरी करें। बिना वजह यदि कोई निकलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें