फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: मैनपुरी में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल

Tue, 14 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में तीन सिपाही घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद हैं, लेकिन अवैध शराब की बिक्री नहीं थम रही है। सोमवार को थाना बेवर पुलिस को सूचना मिली कि गांव जोगा में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस टीम ने दोपहर को गांव में दबिश दी। 

पुलिस के गांव में घुसते ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। हमले में नवीगंज चौकी के तीन सिपाही घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद हमलावर गांव से फरार हो गए। एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें