फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: प्रशासन ने तय किए फल-सब्जी व खाद्य पदार्थों के दाम, कालाबाजारी की तो खैर नहीं

Thu, 26 Mar 2020 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सब्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में लॉकडाउन के कारण खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी बढ़ गई है। बुधवार को आटा 70 रुपये किलो तक बेचा गया। यह पहले 40 से 50 तक बेचा जा रहा था, जबकि लॉकडाउन से पहले रेट 30 से 32 रुपये किलो था। 
विज्ञापन


सरसों तेल, चीनी, घी की भी कीमत बढ़ा दी गई। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमत तय कर दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

कोरोना के कारण लॉकडाउन में लोगों से मनमानी कीमत भी वसूली जा रही है। आगरा के सिकंदरा, ताजगंज, शाहगंज, लोहामंडी, बोदला में सुबह पांच बजे ही दुकानें खुल गई। लोग पहुंच भी गए। 
विज्ञापन

बुधवार को 70 रुपये किलो बिका आटा

आटा 30 से 40 रुपये किलो दो दिन से बेचा जा रहा था। बुधवार को दुकानदारों ने इसके रेट 70 रुपये किलो तक कर दिए। एक -एक किलो बेचा ही नहीं, पांच-पांच किलो ही दिया।

फतेहाबाद में बुधवार सुबह जब आवश्यक वस्तुओं की कुछ दुकानें खोली गई तो 5 किलो आटे का पैकेट 350 रुपये का बेचा जाने लगा। दुकानदारों ने 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटे की बिक्री की। यह देख-सुनकर लोगों के होश उड़ गए। 

लोगों ने प्रशासन से ऐसी कालाबाजारी रोकने की मांग की है। एत्मादपुर में भी बुधवार को 10 रुपये प्रति किलोग्राम आटा की कीमत बढ़ा दी गई। दाल, चीनी, तेल व अन्य सामानों पर भी मनमानी कीमत वसूलने का आरोप लोगों ने लगाया है। 
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किए दाम 

प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर निकलने की हिदायत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत आपको राशन, फल-सब्जी सहित हर जरूरी सामान घर पर ही मिलेगा। उसकी रेट लिस्ट भी प्रशासन ने जारी कर दी है। इससे कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। 
 
आटा           160 रुपये  (पांच किलो)
चीनी    150 रुपये  (पांच किलो)
नमक      20 रुपये (प्रति किलो)    
अरहर दाल 100 रुपये (प्रतिकिलो)    
सूजी    38 रुपये (प्रति किलो)  
सरसों तेल 115 रुपये  (प्रति किलो)    
हल्दी 20 रुपये (100 ग्राम पैकेट)    
चीनी   38 रुपये (प्रति किलो)  
मिर्ची पाउडर  30 रुपये (100 ग्राम पैकेट)    
धनिया पिसा 17 रुपये  (100 ग्राम पैकेट)    
रिफाइंड सोयाबीन 105 रुपये   (प्रति किलो)  
लहसुन  60 रुपये  (प्रति किलो)    
शिमला मिर्च  40 रुपये (प्रति किलो)    
टमाटर  20 रुपये (प्रति किलो)  
लौकी    15 रुपये  (प्रति किलो)    
कद्दू    15 रुपये (प्रति किलो)    
हरी मिर्च   40 रुपये (प्रति किलो)    
बैंगन 20 रुपये  (प्रति किलो)    
फूलगोभी 15 रुपये  (प्रति किलो)    
अदरक   60 रुपये  (प्रति किलो)    
सेब    70 रुपये   (प्रति किलो)    
केला 50 रुपये   (प्रति किलो)  
बंदगोभी 15 रुपये   (प्रति किलो)  



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें