मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन में रविवार को बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सुबह से ही प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। चौराहों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया। अधिकारियों ने बीएड परीक्षा के चलते कई बार बाजार पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी। मेडिकल स्टोर भी बंद रहे।
एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बाजार में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को सख्ती बरतने की हिदायत दी। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। बीएड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों को शहर के अंदर जाने दिया गया। बेवजह घरों से निकले लोगों को चेतावनी देकर लौटाया गया।
वीकेंड लॉकडाउन में रविवार को मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। वीकेंड लॉकडाउन में दवा की दुकानें खोलने के संबंध में केमिस्ट एसोसिएशन रविवार को दुकानें बंद रखने का पहले ही निर्णय ले चुकी है। दवा की दुकानें सोमवार से शनिवार तक लगातार खुली रहेंगीं।