फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों से तीन हजार का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
21एमएनपी-25-घिरोर में बिना मास्क लगाए लोगों का चालान करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ क्रिश्चियन तिराहे से आगरा रोड वाल्मीकि पुलिया तक पैदल भ्रमण किया। मास्क न लगाने पर वैष्णो मोबाइल, सौरभ ज्वैलर्स, भोला ज्वैलर्स के अलावा शाकिब, रिहान और सुरेश कुमार से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल कराया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा मास्क का प्रयोग करने से संक्रमण का खतरा कम होता है। बिना घर से बाहर आने पर दो गज की दूरी का पालन करें। दुकानदार किसी भी ग्राहक को दुकान के अंदर नहीं बिठाएं। मास्क नहीं लगाने वाले ग्राहक को सामान की बिक्री न करें। अगर ऐसा किया तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर कोतवाली से कहा कि पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम बनाकर मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों से जुर्माना वसूल कराएं। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एसडीएम सदर रजनीकांत, भोगांव सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह, भोगांव पहुप सिंह, नायब तहसीलदार सोनू बघेल मौजूद रहे।
गिहार कॉलोनी में बरतें चौकसी
भोगांव। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी अजय कुमार पांडेय के साथ मंगलवार को भोगांव में गिहार कॉलोनी का भ्रमण किया। एसडीएम, इंस्पेक्टर भोगांव से कहा गिहार कॉलोनी में दो घरों में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। हर घर को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराएं। हर व्यक्ति की सैंपलिंग कराकार जांच कराएं। रिपोर्ट आने तक लोग घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें