फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हफ्ते में पांच दिन खुलेंगीं सभी दुकानें

विज्ञापन
13एमएनपी-29-शहर का भ्रमण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार से हफ्ते में पांच दिन सभी दुकानें खुलेंगी। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में नियम पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे। सोमवार को डीएम की व्यापारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक की। बैठक में मंगलवार से जिलेभर के बाजार पांच दिन खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अब बाजार शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई दुकानदार दुकान पर बिना मास्क के, ग्राहक बिना मास्क का प्रयोग किए सामान खरीदता मिला तो दुकानदार पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाकर 10 दिन के लिए दुकान बंद कराई जाएगी। मेडिकल स्टोर संगठन के पदाधिकारी अपने स्तर से आधी दुकानें शनिवार को और आधी रविवार को खुलवाने की व्यवस्था करें। एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि थोक का सामान फुटकर दुकानदारों तक पहुंचाने के लिए मालवाहक हल्के वाहन नहीं रोके जाएंगे। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, आलोक गुप्ता, सुमंत गुप्ता, धीरू राठौर, केके गुप्ता, नीरज बैजल मौजूद रहे।
नहीं खुलेंगी सराफा की दुकानें
नगर व्यापार मंडल के महामंत्री नीरज बैजल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि ओम भंडार वाली गली से लेकर बड़ा चौराहा और बाटा वाली गली में सराफा दुकानें अग्रिम आदेश तक नहीं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि एक सराफा कारीगर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनसे बताया है कि उसके द्वारा बड़ा चौराहा और बाटा वाली गली में पड़ने वाली सराफा दुकानें पर आभूषण बनाकर दिए हैं। इसी के तहत यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें